24.6 C
Dehradun
Wednesday, April 16, 2025
Google search engine

सीनियर सिटीजन welfare सोसायटी देहरादून द्वारा *दीपावली* *उत्सव*

सीनियर सिटीजन welfare सोसायटी देहरादून द्वारा *दीपावली* *उत्सव* दून विश्व विद्यालय मथोरोवाला मार्ग स्थित एक होटल में मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलित एवम गणेश वंदना व जन गण मन के पश्चात प्रदेश महासचिव  प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री एल आर कोठियाल ने सोसाइटी की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सभी नए सदस्यों का स्वागत अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

 

 

91 वर्षीय  गोविंद राम उनियाल की उपस्थिती विशेष रही।
साँस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ.पी.डी.जुयाल , श्रीमती सुभाष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष कंवल ओबरॉय, सविता गुप्ता, डॉ अनूप सिंह नेगी, महेश चंद्र, इंदु ममगाई, जितेन्द्र डंडोना, हरीश सोनी, जगदीप नागपाल, हरीश रवि, हरी मोहन जुवाठा द्वारा प्रस्तुत कविताएं, गीत पैरोडी, भजन प्रशंसनीय रहे। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने बड़ी कुशलता से किया। caraoke पर प्रस्तुत मनोज शर्मा, मनु vedwal, एकता के गीतों ने भी अलग छाप छोड़ी। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष
श्री एस. पी.गुप्ता, राम कुमार अग्रवाल, रवि चतुर्वेदी,
के सी रमोला,बी पी लाखेरा,
ओ पी रतरा, उत्तराखण्ड प्रभारी अतुल जोशी आदि उपस्थित थे।
सभी वरिष्ठ सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना करी l

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!