सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी ने प्राथमिक राजकीय विद्यालय अजबपुर में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

बाल दिवस के अवसर पर सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी ने अजबपुर स्थित प्राथमिक राजकीय विद्यालय, अजबपुर में धूमधाम से मनाया । बाल दिवस पर वहां के छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गीत-संगीत, खेल-कूद एवं कई प्रतियोगितों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिसमें बेस्ट स्टूडेंट, कला प्रतियोगिता, बेहतर वक्ता प्रतियोगिता, स्कूल में अधिकतम उपस्थिति, बच्चो की साफ-सफाई, अनुशासन एवं बेहतर गीत संगीत एवं नृत्य आदि आयोजित हुई। बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा कठैत एवं सारथी की अध्यक्षा रितु अग्रवाल ने भी बच्चों के साथ बाल दिवस को धूमधाम से मनाया। सारथी की अध्यक्षा रितु अग्रवाल ने बताया कि सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़चढ कर प्रतिभगा करता रहा है और आगे भी सोसायटी द्वारा ऐसे आयोजन किये ाजायेंगे। इस अवसर पर रितु अग्रवाल, अंजनि, आशा बिष्ट, अमित पांडे, तनिष्की आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल् बनाने में प्रधानाचार्य रेखा कठैत एवं स्कूल के शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here