वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क लोकार्पण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जैंतनवाला क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹17.47 लाख की लागत से निर्मित वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय नव निर्मित मूर्ति का भी अनावरण कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जैंतनवाला में ₹26.99 लाख की लागत के इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सडक निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय का जीवन देशभक्ति, शौर्य एवं कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह स्मृति पार्क न केवल वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के बलिदान को अमर बनाए रखेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा एवं देशप्रेम की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्क के सौन्दर्यकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में शहीद आश्रितों, पूर्व सैनिकों और सेवा निवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए विविध कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश की शान हैं, जिनके त्याग, बलिदान और अनुशासन के कारण आज भारत सुरक्षित और सशक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में कई गुना वृद्धि की गई है, जिससे शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान को और अधिक गरिमा मिली है। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी प्रदान करने का संवेदनशील और ऐतिहासिक निर्णय धामी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि सैनिक के सम्मान में देहरादून में बन रहे भव्य सैन्य धाम का लोकार्पण भी शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान मंत्री जोशी ने ग्राम पंचायत हरियावाला खुर्द, जैन्तनवाला ग्रीन लॉन कॉलोनी में 02 कि०मी० नाली एवं सड़क निर्माण कार्य की भी घोषणा की।

इस दौरान ले. जनरल ए.के.सिंह, मेजर जनरल एमएल असवाल, शहीद के पिता ग्रुप कैप्टनअमिताभ राय, माता चित्रलेखा, स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय दादी मालती राय, संध्या थापा, एमडीडीए के अभियंता अतुल गुप्ता, ग्राम प्रधान मंजू पंवार, उप निदेशक सैनिक कल्याण निधि बधानी, विंग कमांडर भूमिका, सागर, रजनी देवी, नैन सिंह पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
[15:58, 1/30/2026] Amit Raturi @journalist: BLO आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी

– 1 फरवरी से BLO आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की होगी शुरुआत

-2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग

-युवा एवं महिला मतदाताओं की मैपिंग पर होगा विशेष फोकस

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री एसआईआर गतिविधियां सम्पादित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन मे बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बीलएओ, ईआरओ सहित पूरी इलेक्शन मशीनरी ने बेहद उत्साहपूर्वक तरीके से 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 1 फरवरी से की जा रही है। इस अभियान में प्रदेश के युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा। आउटरीच अभियान के दूसरे चरण को 15 फरवरी 2026 तक सम्पादित किया जाएगा।

“आसानी से सर्च कर सकते हैं 2003 की मतदाता सूची में नाम”

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्री एसआईआर फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में अपने बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा प्रदान की गई है।

राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बीएल नियुक्त करने की अपील

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की गई थी। वर्तमान में प्रदेश के 12070 बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने राजनैतिक दलों से शतप्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की है।
[15:59, 1/30/2026] Amit Raturi @journalist: सूचना/आमंत्रण

दिनांक 30 जनवरी 2026 का दिवस कार्यक्रम

अध्यक्षता : मा0 कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी

कार्यक्रम : सेवा सप्ताह के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह

समय: दो० 03:30 बजे।
स्थान: कैम्प कार्यालय, 17- न्यू कैंट रोड, हाथीबड़कला, देहरादून।

कृपया कार्यक्रम कवर करने का कष्ट करें।
[16:17, 1/30/2026] Amit Raturi @journalist: प्रेस विज्ञप्ति

30 जनवरी 2026 कोटद्वार
राजकीय इंटर कॉलेज, झंडीचौड़ में भव्य वार्षिकोत्सव एवं फर्नीचर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपनी विधायक निधि से 345 फर्नीचर किए प्रदान

कोटद्वार । झंडीचौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यालय को 345 फर्नीचर प्रदान किए। लंबे समय से विद्यालय में फर्नीचर की कमी की समस्या बनी हुई थी, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। फर्नीचर उपलब्ध होने से अब विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय क…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here