ASG Eye Hospital जहाँ पर होता है आँखों का विश्वसनीय इलाज, चल रहा है विशेष कैंप
ASG Eye Hospital ने शुरू किया सभी ड्राइवरों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद (Cataract) सर्जरी की विशेष सुविधा
11 फरवरी तक चलेगा देहरादून में ड्राइवरो के लिए निशुल्क मोतियाबिंद कैंप
देहरादून : देश की अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्थान ASG Eye Hospital द्वारा सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों की बेहतर दृष्टि को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है।इसे “Driver Drishti” नाम दिया गया है।
इस पहल के अंतर्गत ASG Eye Hospital के सभी सेंटर्स पर ऑनलाइन कैब ड्राइवर्स, सरकारी ड्राइवर्स एवं ऑटो ड्राइवर्स के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद (Cataract) सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ASG Eye Hospital प्रबंधन का कहना है कि ड्राइवर्स की स्पष्ट दृष्टि न केवल उनकी आजीविका के लिए आवश्यक है, बल्कि यात्रियों और समाज की सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर मोतियाबिंद का इलाज न होने पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत पात्र ड्राइवर्स की आंखों की निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक होने पर पूरी तरह निःशुल्क Cataract Surgery की जाएगी। ASG Eye Hospital की अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम इस सेवा को उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित मानकों के साथ प्रदान करेगी।

ASG Eye Hospital के प्रवक्ता ने बताया,की”हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि समाज के उन वर्गों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा पहुंचाना है, जो प्रतिदिन सड़क पर लाखों लोगों की सुरक्षा से जुड़े होते हैं। ‘Driver Drishti’ के माध्यम से हम ड्राइवर्स को बेहतर दृष्टि और सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं।”
सभी पात्र ड्राइवर्स अपने नजदीकी ASG Eye Hospital सेंटर पर पहचान पत्र के साथ संपर्क कर इस विशेष योजना का लाभ उठा सकते हैं।यह योजना 11 फरवरी तक चलेगी।

एएसजी (ASG) आई हॉस्पिटल, रेस कोर्स, देहरादून उत्तराखंड में एक प्रमुख नेत्र देखभाल केंद्र है। यह 22/5, हरिद्वार रोड, उत्तराखंड राज्य रोडवेज कार्यशाला (Roadways Workshop) के सामने स्थित है। यह अस्पताल मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्नियल अल्सर, और रेटिना संबंधित समस्याओं के लिए अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों (जैसे डॉ. संगीता जैन, डॉ. अंशिका कश्यप) के साथ उन्नत नेत्र उपचार प्रदान करता है।









