ऋषिकेश के गुमानीवाला में निराश्रित गोवंश का आतंक, महिला पर किया हमला; वीडियो हो रहा वायरल

निकायों के बाद अब निराश्रित गोवंश आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी दहशत फैला रहे हैं।ग्राम पंचायत गुमानीवाला में घर के बाहर खड़ी महिला पर गोवंश ने हमला कर दिया। किसी तरह महिला को लोगों ने गोवंश से बचाया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।ग्राम प्रधान बाबी रांगड ने बताया कि आए दिन निराश्रित गोवंश लोगों पर हमला कर देते हैं। बताया कि पूर्व में उन्होंने कई निराश्रित गोवंश को पकड़ावकर दूसरी जगह भिजवाया। अब वह व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।वह सरकार से लेकर शासन, प्रशासन सब जगह समस्या बता चुके हैं। उनका कहना है कि गोसदन के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।

गुरुवार को क्षेत्र में एक महिला घर के बाहर जा रही थी। पीछे से आए गोवंश ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बची।

आसपास के लोगों ने आकर गोवंश को वहां से हटाय। इससे पहले नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

सांड ने वकील पर अचानक किया था हमला

बीते माहर फरवरी में भी कचहरी के बाहर एक निराश्रित गोवशं ने एक अधिवक्त पर हमला कर दिया था। कुछ अधिवक्ता चैंबर के बाहर खड़े थे। इस बीच एक सांड वहां आया। कुछ लोगों ने सांड को आता हुआ देखकर शोर भी मचाया। इस बीच सांड ने एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया था।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here