.महिलाओं के सहारे हनीट्रैप कर लूट और ब्लैकमेल करने वाला अंतर्राज्यीय गैंग गिरफ्तार, 6 शातिर दबोचे

नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटी गई कार, नगदी और सोने की अंगूठी समेत कई सामान बरामद उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लूट और ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नानकमत्ता पुलिस ने घेराबंदी कर इस गिरोह के 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरोह की दो महिलाएं फोन पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर सुनसान जगह पर बुलाती थीं जहां पहले से मौजूद उनके साथी पीड़ित को बंधक बनाकर मारपीट करते और अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगते थे।
इस मामले में पुलिस ने लूटी गई आई-10 कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के मुख्य आरोपी पर पहले से ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here