देहरादून शहर के ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक खास और आकर्षक खबर है। देश की प्रतिष्ठित लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड Aukera यानी ‘ऑकेरा’ ने अब देहरादून में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।इस खास अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शुभ्रा कपूर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। ‘ऑकेरा’ अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के लिए जानी जाती है।
अब देहरादून में इसकी एंट्री के साथ शहर के ग्राहकों को विश्वस्तरीय ज्वेलरी का नया अनुभव मिलने जा रहा है। कंपनी के अनुसार, ‘ऑकेरा’ की लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पारंपरिक डायमंड के मुकाबले अधिक किफायती और स्टाइलिश विकल्प भी प्रदान करती है।
आधुनिक ग्राहकों की बदलती पसंद और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए ब्रांड ने अपने कलेक्शन को डिजाइन किया है।उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोग, ज्वेलरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘ऑकेरा’ का यह लॉन्च देहरादून के ज्वेलरी बाजार में एक नया आयाम जोड़ेगा और लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के प्रति लोगों की रुचि को भी बढ़ावा देगा।









