चंपावत की ‘निर्भया’ के परिजनों को धमकी? मुंह बंद रखने के लिए 50 लाख का ऑफर; भाई ने लगाए गंभीर आरोप

चम्पावत: चंपावत में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता के भाई द्वारा लिखा गया एक पत्र सामने आया है, जिसमें पुलिस पर परिवार पर दबाव बनाने और समझौते की कोशिश कराने के आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर ये शिकायती पत्र वायरल हो रहा है, हालांकि राज्य समीक्षा इसकी पुष्टि नहीं करता।

Champawat में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समझौता करने का दबाव

चम्पावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले में समाजसेवी आंनद सिंह मेहरा द्वारा  पत्र भेजा है। पत्र में लिखा गया है कि मैं नवीन सिंह, निवासी हरतोला, और पीड़िता लड़की का भाई हूँ। मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ मेरी बहन के साथ एक गंभीर अपराध रेप हुआ है, जिसका मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया है कि दुर्भाग्यवश, पुलिस द्वारा हम पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी उन्हें पीड़िता के पिता यानी मेरे चाचा (नवीन सिंह के चाचा) द्वारा दी गई थी।पीड़िता के पिता को आरोपी पक्ष द्वारा 50 लाख का ऑफर देकर केस को रफा-दफा करने की बात की जा रही है । हमें यह भी बताया जा रहा है कि हमारे परिजन को पुलिस ने कल अपनी हिरासत में रखा है और उनका कोई पता नहीं है। उन्होंने पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here