देहरादून में अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल के तहत शुरू हुए थाईलैंड शॉपिंग फेस्ट में विदेशी संस्कृति और ट्रेड का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। राजधानी के बन्नू स्कूल में आयोजित इस भव्य फेस्ट का उद्घाटन देहरादून के सौरभ थपलियाल मेयर के द्वारा किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
फेस्टिवल में थाईलैंड समेत कई देशों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विदेशी ज्वेलरी, होम डेकोर आइटम, मलेशियन एंटी टार्निश ज्वेलरी और मशहूर दुबई चॉकलेट लोगों को खूब लुभा रहे हैं। मेले में खरीदारी के साथ-साथ अलग-अलग देशों की संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है।आयोजकों ने लोगों की सुविधा के लिए बैठने, घूमने और शॉपिंग की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में गोपाल मणि, वीरेंद्र बिष्ट और अनुराग राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे








