उत्तराखंड: 27 जून तक पहाड़ों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की औपचारिक दस्तक भले अभी बाकी हो, लेकिन पहाड़ी जिलों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 22 जून से 27 जून तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह दिनों तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने 25 जून तक कई पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

 

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 22 जून को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के छह जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले शामिल हैं। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दो प्रमुख मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर आगामी दिनों में भी शुष्क बने रहेंगे। इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि तेज धूप और वातावरण में नमी के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here