कई गुना अधिक कीमत पर बेचता था प्रतिबंधित दवाएं
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतिबंधित दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।
पहले भी NDPS एक्ट में जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।
STF ने लोगों से की सहयोग की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एसटीएफ-एएनटीएफ तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।









