कल भारी बारिश के आसार, प्रशासन ने घोषित किया शैक्षिक अवकाश

देहरादून, 17 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, गधेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। भारी वर्षा के कारण जलभराव, भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here