देहरादून: बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, नगर निगम के कर्मचारी बनकर घुसे थे घर में

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। दोनों आरोपी खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर घर में घुसे और महिला के साथ मारपीट कर सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सीक्यूआई जंगल, रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़िता के ही मोहल्ले का रहने वाला है, जिसे महिला के अकेले रहने की जानकारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here