उत्तराखंड: 11 अगस्त से 2 महीने के लिए बंद होगी पाताल भुवनेश्वर गुफा, जानिए क्या है वजह

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पाताल भुवनेश्वर गुफा को आगामी 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून के दौरान गुफा के भीतर ऑक्सीजन की कमी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मानसून के दौरान गुफा के अंदर ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गुफा को 11 अगस्त से दो महीने के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। इस अवधि में किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को गुफा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हर साल मानसून में रहती है बंद

पाताल भुवनेश्वर गुफा को मानसून के मौसम में सुरक्षा की दृष्टि से हर वर्ष कुछ समय के लिए बंद किया जाता है। बारिश के दौरान गुफा के भीतर नमी बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी के कारण यह कदम उठाया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना 11 अक्टूबर के बाद ही बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here