देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का दून में आज यानि बुधवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया इस कार्यक्रम में युवा खिलाड़ी, स्कूल के शिक्षक, खेल प्रेमी, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। जिसके बाद वह अपने निवास स्थान जाएंगी।









