रवि म्यूजिकल ग्रुप की रजत जयंती पर सजेगी संगीतमय शाम ‘घनक’

देहरादून में पिछले 25 वर्षों से संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके रवि म्यूजिकल ग्रुप की रजत जयंती के अवसर पर 9 अगस्त को भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘घनक (Eternal Melodies)’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने इसकी विस्तृत जानकारी दी और सभी संगीत प्रेमियों से इसमें शामिल होने की अपील की।सर्वे चौक स्थित आर.आर.डी.टी.ओ. ऑडिटोरियम में 9 अगस्त को शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन गीतों के माध्यम से भारतीय संगीत जगत के महान गायकों और संगीतकारों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संस्था के प्रमुख रवि गुरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान गढ़वाली और कुमाऊनी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।रवि म्यूजिकल ग्रुप पिछले 25 वर्षों से उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करता आ रहा है। रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर और पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में रवि गुरविंदर सिंह, यावनिका, विजय शाह, राजू अरोड़ा, पवन, राजेंद्र थापा, साहिल, सिद्धू और लकी मौजूद रहे। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इस यादगार संगीतमय शाम का आनंद लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here