ग्लैमरस मॉम्स क्लब का ग्रैंड तीज इवेंट 2026, सुमन शर्मा बनीं ‘तीज क्वीन ऑफ देहरादून’

देहरादून | 16 अगस्त 2026 ग्लैमरस मॉम्स क्लब के तत्वावधान में आयोजिका गीता बेनवाल के नेतृत्व में ‘ग्रैंड तीज इवेंट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, रैंप वॉक, नृत्य और विभिन्न प्रतिभाओं के प्रदर्शन से समां बांध दिया। तीज के उत्सवी माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. रामिंदारी मुंद्रवाल और प्रसिद्ध समाजसेविका सोनिया आनंद रावत ने वीआईपी अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं प्रियंका भटनागर मुख्य अतिथि (गुरु) और श्रीमती कल्पना जोशी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वीणा अग्रवाल, अंजू जैन, दिव्या सोनी, मनीषा कालरा, किरण सिंह, रेणुका नौटियाल और निधि चौधरी शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रैंप वॉक, पारंपरिक वेशभूषा और प्रतिभा के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

‘तीज क्वीन ऑफ देहरादून’ के विजेता

मिसेज तीज क्वीन ऑफ देहरादून प्रतियोगिता में सुमन शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मेघा मित्तल द्वितीय और कविता श्रीसवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

डांसिंग क्वीन में मनीषा चंद्रा अव्वल

वहीं डांसिंग क्वीन प्रतियोगिता में मनीषा चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमन श्रेष्ठ ने द्वितीय और सुनीता चंदेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजिका गीता बेनवाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। विजेताओं को ताज और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन नृत्य-संगीत और तीज के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच हुआ।

Static 1 Static 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here