मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के देहरादून में 3 साल पूरे, भव्य ‘सॉलिटेयर शो’ का हुआ शुभारंभ

देहरादून। राजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने देहरादून में अपनी सफल यात्रा के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर रविवार, 6 सितंबर को शोरूम में भव्य ‘सॉलिटेयर शो’ (Solitaire Show) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मालाबार के ग्राहकों ने स्वयं मॉडल्स के रूप में रैंप पर उतरकर आकर्षक और एक्सक्लूसिव सॉलिटेयर ज्वेलरी कलेक्शन को प्रस्तुत किया। ग्राहकों की इस विशेष भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार और आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री इंद्राणी पांधी ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की पूरी टीम एवं शोरूम मैनेजर गिरीश पाठक को देहरादून में तीन सफल वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने नए और एक्सक्लूसिव डिज़ाइनर कलेक्शन की सराहना करते हुए दूनवासियों से इस शानदार कलेक्शन का लाभ उठाने की अपील की।

वर्षगांठ माह में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स

शोरूम मैनेजर गिरीश पाठक ने बताया कि सितंबर माह मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए Anniversary Month के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर्स और आकर्षक छूट उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि शोरूम में गोल्ड, डायमंड और प्रेशियस स्टोन्स से बनी आकर्षक ज्वेलरी प्रतिस्पर्धी मेकिंग चार्जेस के साथ उपलब्ध है। मालाबार की ज्वेलरी का अधिकांश हिस्सा इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से तैयार किया जाता है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता, शुद्धता और नवीनतम डिज़ाइनों का भरोसा मिलता है।

आगामी त्योहारों और शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में ब्राइडल कलेक्शन, डेली वियर, गिफ्टिंग तथा सॉलिटेयर और डायमंड ज्वेलरी की विशेष और विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।

गिरीश पाठक ने बताया कि कंपनी के गोल्ड परचेज प्लान के अंतर्गत ग्राहकों को मेकिंग चार्जेस पर 80 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही खरीदी गई ज्वेलरी पर लाइफटाइम मेंटेनेंस तथा सुरक्षा के लिए एक वर्ष का मुफ्त इंश्योरेंस भी उपलब्ध कराया जाता है।

लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित युवा ग्राहक वैष्णवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मालाबार का सॉलिटेयर और डायमंड कलेक्शन बेहद खूबसूरत है और इसकी गुणवत्ता भी उत्कृष्ट है। उन्होंने मालाबार को एक भरोसेमंद ब्रांड बताते हुए कहा कि उनकी मां भी मालाबार की नियमित ग्राहक हैं।

शोरूम मैनेजर गिरीश पाठक ने देहरादून के साथ-साथ मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, सहारनपुर और रुड़की के ग्राहकों से भी शोरूम में उपलब्ध विशेष सॉलिटेयर, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन देखने एवं वर्षगांठ माह के विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का यह विशेष आयोजन न केवल ज्वेलरी प्रेमियों को आकर्षक और एक्सक्लूसिव कलेक्शन का अनुभव प्रदान कर रहा है, बल्कि देहरादून के ग्राहकों के साथ ब्रांड के मजबूत और भरोसेमंद रिश्ते के तीन सफल वर्षों का उत्सव भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here