हरिद्वार: गणेश चतुर्थी मेले के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मुरादाबाद मंडल ने सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
रेलवे की यह अस्थायी व्यवस्था अलग-अलग ट्रेनों में अलग-अलग अवधि के लिए लागू रहेगी।
हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर तीन-तीन अतिरिक्त कोच
हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच चलने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 54481, 54482 और 54483 में 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन-तीन अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
वहीं, ट्रेन संख्या 54484 में 13 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ऋषिकेश-चंदौसी ट्रेन में भी बढ़ेगी क्षमता
ऋषिकेश-चंदौसी रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 54464 में 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
वापसी दिशा में 54463 चंदौसी-ऋषिकेश ट्रेन में 13 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
बरेली-अलीगढ़ की चार ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच
बरेली-अलीगढ़ और अलीगढ़-बरेली रूट पर चलने वाली चार ट्रेनों में भी सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए अतिरिक्त क्षमता बढ़ाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 54352, 54351, 54354 और 54353 में 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
इससे इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटिंग क्षमता मिल सकेगी।
नजीबाबाद-गजरौला और गजरौला-अलीगढ़ रूट भी शामिल
रेलवे ने नजीबाबाद, गजरौला और अलीगढ़ रूट की ट्रेनों को भी इस अस्थायी व्यवस्था में शामिल किया है। 54382 नजीबाबाद-गजरौला और 54392 गजरौला-अलीगढ़ में 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एक-एक अतिरिक्त सामान्य कोच लगाया जाएगा। वहीं, वापसी दिशा में 54383 गजरौला-नजीबाबाद और 54391 अलीगढ़-गजरौला में 13 सितंबर से 3 अक्टूबर तक एक-एक अतिरिक्त कोच रहेगा। इसके अलावा 54396 नजीबाबाद-मुरादाबाद और 54395 मुरादाबाद-नजीबाबाद ट्रेनों में भी एक-एक अतिरिक्त सामान्य श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।
इन 16 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त जनरल कोच
रेलवे के अनुसार अतिरिक्त कोच की सुविधा वाली ट्रेनों में ये 54481, 54482, 54483, 54484, 54464, 54463, 54352, 54351, 54354, 54353, 54382, 54383, 54392,5439, 54396,54395 ट्रेनें शामिल हैं।
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटिंग क्षमता
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, गणेश चतुर्थी मेले के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाने से यात्रियों को ट्रेनों में ज्यादा क्षमता उपलब्ध होगी और भीड़ के दौरान सफर में राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे की यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी जो सामान्य श्रेणी में यात्रा करते हैं और त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ का सामना करते हैं।









