ऋषिकेश। ऋषिकेश के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि नगर निगम पार्षद श्रीमती सिमरन उप्पल जी, पत्नी श्री अमित उप्पल जी, के भतीजे एवं श्री गगन उप्पल जी तथा श्रीमती प्रीति उप्पल जी के सुपुत्र यश उप्पल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज मेयर शंभू पासवान जी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर यश उप्पल को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेयर शंभू पासवान जी ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ऋषिकेश शहर के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह उपलब्धि यश उप्पल की मेहनत, अनुशासन, लगन, प्रतिभा और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।
भारतीय सेना देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहती है। ऐसे में देश की सेवा के लिए सेना में शामिल होना अपने आप में अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। यश उप्पल की सफलता निश्चित रूप से ऋषिकेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
परिवारजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा गया कि यश उप्पल ने अपनी सफलता से अपने माता-पिता एवं परिजनों का मान बढ़ाने के साथ-साथ ऋषिकेश का नाम भी रोशन किया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यश उप्पल भारतीय सेना में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ निर्वहन करें तथा भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करते हुए देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
यश उप्पल के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।









