उत्तराखंड: नवंबर में यहां होगी अग्निवीर भर्ती रैली, केवल इन ही युवाओं को मिलेगा मौका.. जानिए डिटेल

चम्पावत: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 की रैली नवंबर में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली का आयोजन 23 से 29 नवंबर 2026 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में किया जाएगा।

आर्मी भर्ती कार्यालय (ARO) पिथौरागढ़ की ओर से भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस रैली में केवल ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।

जून में हुई थी CEE परीक्षा

आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव के अनुसार, 1 से 12 जून 2026 तक हल्द्वानी में आयोजित CEE परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही भर्ती रैली के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। CEE परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। अब सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक और दस्तावेजी प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

भर्ती रैली में जाने से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

शैक्षिक प्रमाण पत्र
स्थायी निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
पुलिस सत्यापन
शपथ पत्र
एनसीसी प्रमाण पत्र
संबंधी होने का प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती रैली से पहले सभी दस्तावेजों की जांच कर लें, ताकि दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी आर्मी भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 7668564153 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय पहुंचकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार नवंबर में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली

आमतौर पर अग्निवीर भर्ती रैलियां फरवरी और मार्च के आसपास आयोजित होती रही हैं, लेकिन इस बार बनबसा में भर्ती रैली नवंबर में निर्धारित की गई है। इससे CEE में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक तैयारी और जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here