कैसा रहा सीएम धामी का रिपोर्ट कार्ड? सख्त भू-कानून से यूसीसी तक, भाजपा सरकार ने कानूनों से बदली व्यवस्था

देहरादून। उत्तराखंड में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर नियंत्रण से लेकर सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव तक, धामी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कानून लागू किए हैं।

सरकार ने इन्हें राज्य की पहचान, सांस्कृतिक विरासत, पारदर्शिता और सुशासन से जुड़े बड़े फैसले बताया है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त भू-कानून, नकलरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून सरकार के प्रमुख विधायी फैसलों में शामिल हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी की जमीनों की अनियंत्रित खरीद-फरोख्त रोकने के लिए उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) संशोधन अधिनियम, 2025 लागू किया गया।

इसके तहत 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोगों के कृषि एवं उद्यान भूमि खरीदने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का दावा है कि इस कानून से जमीनों की औने-पौने दामों पर खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की बात कही गई।

यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य

सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए उत्तराखंड ने 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता लागू कर देश में पहली बार किसी राज्य के स्तर पर यह पहल की। इसके तहत विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण के लिए समान कानूनी व्यवस्था बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here