29.2 C
Dehradun
Thursday, April 10, 2025
Google search engine

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की होली में खूब उड़ा अबीर गुलाल, सौरभ के गीतों पर सभी थिरके

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की तरफ से उत्तरांचल प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शाम चार बजे आरंभ हुआ रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से हंसने/नाचने के लिए सभी को मजबूर कर दिया।

 

होली मिलन समारोह में संस्कृति विभाग से सौरभ मैठाणी और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुतिकरण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़वाली कुमांउनी गीतों पर खूब हंसाया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अपने चिरपचित अंदाज में पत्रकारों के साथ झूमकर नृत्य किया। कवि जसवीर सिंह हलधर ने देशभक्ति कविताएं सुनाकर एक ओर देश प्रेम जगाया तो दूसरी तरफ हास्य से गुदगुदाया भी। नगर निगम मेयर सुनिल उनियाल गामा ने जमकर हंसाया। वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा के गीतों ने झूमाया। यूनियन के संरक्षक गिरधर शर्मा ने अपने चुटकुलों से सभी को खूब गुदगुदाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कुमांउनी, गढ़वाली लोक गीतों को ठेड पहाड़ी अंदाज में सुनाकर समा बांध दिया। दसोनी ने खुसरो का एक शेर पढ़कर होली के रंगों को और गाढ़ा कर दिया। “खुसरो बाजी प्रेम की मैं खेलूं पी के संग, जीत गई तो पिया मोरे, हारी पी के संग ” । कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने होली पर दिल छू लेने वाली बातें करते हुए कहा कि होली का मतलब होता है हो ..ली… यानि जो बीत गई वो बीत गई । गिला शिकवा भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने का त्योहार है होली।
भाजपा की कैंट विधायक सविता कपूर ने पत्रकारों को होली की बधाई दी। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने कहा कि होली एक पवित्र त्योहार है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन इस पर्व को को मनाने के लिए समाज के अभी वर्गों को आमंत्रित कर एक सुंदर गुलदस्ता तैयार करता है। यूनियन की ये पहल सराहनीय है। मुझे अपने साथियों के बीच आने से खुशी मिलती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पुष्पा बड़थ्वाल, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा, अमरजीत सिंह, मोहित शर्मा उनियाल, आप पार्टी के रविन्द्र आनंद, डीएवी पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व प्रधान व कांग्रेस प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलहाकार हरीश कोठारी, हरीश चमोली, आरएसएस के नगर प्रमुख अरूण शर्मा, बलदेव परासर, प्रेम चमोला, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और उनकी पूरी बार एसोएिशन की टीम, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, यूकेडी के शिव प्रसाद सेमवाल , के साथ ही अन्य कई संगठनों से जुडे़ लोगों ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम रात तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी और संचालन प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व संगठन के संरक्षक चेतन गुरूंग, अविकल थपलियाल, दर्शन सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशीष ध्यानी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अन्थवाल, यूनियन के प्रदेश सचिव सुशील रावत, संगठन मंत्री, तिलक राज, जिलाध्यक्ष अनिल चंदोला, महामंत्री योगेश रतूड़ी, संगठन मंत्री दरबान सिंह, मीना नेगी, किशोर रावत, संजय नेगी, दीपक बड़थ्वाल, प्रवीण बहुगुणा, भगवती प्रसाद, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, क्लब के मेंबर मंगेश कुमार के साथ ही काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!