28.5 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का विकासनगर में हुआ भव्य स्वागत

बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का विकासनगर में हुआ भव्य स्वागत

0
बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का विकासनगर में हुआ भव्य स्वागत

विकासनगर। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का विकासनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने देव डोली का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डोली यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यह डोली यात्रा का रजत जयंती वर्ष है। बिशोन पर्वत से शुरु हुई यह डोली यात्रा पूरे उत्तराखंड का भ्रमण करेगी।
डोली यात्रा के विकासनगर पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवप्रभात व कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा व अन्य भक्तों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, हनुम्दधाम के महंत विष्णु महावर, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, हितेश जायसवाल, संजय किशोर महेंद्रु, पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अंकित कंसल, राजकुमार रोहिला, अनुज कंसल, अनिल गोयल, राकेश गुलरिया, कमलेश रावत, सरिता रावत, अरविंद शर्मा, केके गौतम, सुशील कुकी, अभिनव ठाकुर, समिति के अध्यक्ष रमेश नौटियाल, पंचायत सदस्य धीरज नौटियाल बॉबी, रेखा रमोला, शशि चैहान, इंद्रभूषण बडोनी, नीलम चैहान, सुभाष चंदेल, दिनेश चैहान, भुवन पंत, राजकमल जुगराण, शम्मी प्रकाश, अनुपम कपिल, नर्मदा शर्मा, रश्मि कपिल, गुड़िया आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने धार्मिक कार्य व सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। जिनमें प्रमुख रूप से हनुमद्धाम के संस्थापक महंत विष्णु महावर, जिला पंचायत सिरमौर की उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, श्याम सेवा मंडल के अंकित कंसल, शिव मंदिर के राजकुमार रोहिला, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, दिनकर बिहार सुधार समिति के अध्यक्ष रमेश नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य धीरज गोपी नौटियाल, संजय किशोर महेंद्रु, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात को सामाजिक कार्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल मंडल समन्वयक विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here