23.7 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home 2022 विधानसभा चुनाव भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस का पुतला दहन

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस का पुतला दहन

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस का पुतला दहन

देहरादून lआज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी एवं युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री उत्तराखंड प्रभारी तजिंदर बग्गा की उपस्थिति में युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कल पंजाब सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ की गई शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री देश का गौरव है उनके साथ ऐसी शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। देश के प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान ये देश और देश का एक एक युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रभारी तजिंदर बग्गा ने कहा की देश का प्रधानमंत्री केवल एक दल का नेता नही होता वो पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। शायद पंजाब की कांग्रेस सरकार नरेंद्र मोदी जी को अपना प्रधानमंत्री नही मानती तभी पंजाब सरकार ने ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। ये अपमान केवल देश के प्रधानमंत्री का नही है ये पूरे भारत देश का अपमान है। ऐसी शर्मनाक घटना के जिम्मेदार लोगो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान जी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री जी के अपमान की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य कांग्रेस की आंखों में रडक रहे हैं कल प्रधानमंत्री जी पंजाब में हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे थे जो कांग्रेस को भाया नही कांग्रेस सरकार मोदी जी से डर गई इसलिए उन्होंने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। ये घटना कांग्रेस के डर का परिचय देती है।

कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की प्रधानमंत्री जी के साथ की गई ऐसी शर्मनाक घटना का युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। ऐसी शर्मनाक घटना से कांग्रेस ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। ये शर्मनाक घटना पंजाब में कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। देश के प्रधानमंत्री हमारे देश का गौरव है हमारा अभिमान है।

कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट जी, पूर्व राज्य मंत्री श्री रविंद्र कटारिया जी, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान जी, श्री लच्छू गुप्ता जी, महानगर महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत, भावना चौधरी, तरुण जैन, अक्षत जैन, सत्यम अरोड़ा, साक्षी शंकर, समीर डोभाल, शुभम जैन, सौरभ नौडियाल, शुभम रावत, संदीप बिजलवान, आदित्य नय्यर, ऋषभ पाल, शुभम नेगी, अजय राणा, शेखर भाटी, ईश्वर थापा, अतुल बिष्ट, अनस, सत्यम शर्मा, दीपक सोनकर, मनुज शर्मा, ललित, पारस सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here