23.9 C
Dehradun
Sunday, June 1, 2025
Google search engine

बिहार : पूर्वी चंपारण जिले में हादसा तालाब में डूबने से पांच लड़कियों की दर्दनाक मौत

बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद में मंगलवार को एक तालाब में पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी । एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव में दोपहर दो बजे के करीब 4 से 12 साल की लड़कियां डूब गईं। इस दर्दनाक घटना के बाद लड़कियों के परिवारों पर कहर टूट पड़ा और सभी परिजनों में मातम छा गया।

वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जिस वक्त ये सभी लड़कियां तालाब में घोंघे चुन रही थीं। उन्होंने एक जंजीर बना ली थी और धीरे-धीरे तालाब की गहराई में चली गईं। जब उन्होंने देखा कि विपरीत दिशा से तेज गति से पानी आ रहा है, तो सभी पांच लड़कियां वापस भागने लगीं। परन्तु वे पानी में गिर गईं जिससे बाद सभी पांच लड़कियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं मृतक बच्चियों की पहचान कोशिला कुमारी उम्र 10वर्ष , सीमा कुमारी उम्र 4वर्ष , सुग्गी कुमारी उम्र 12वर्ष , संगीता कुमारी उम्र 10वर्ष और शोभा कुमारी उम्र 12वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!