26 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ीः सीएम

त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ीः सीएम

0
त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ीः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाये जाने एवं अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। गरीबों के जन-धन खाते खोलने के पीछे बड़ी सोच थी। आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी को धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है। कोरोना काल में गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई, जिसका लाभ गरीबों को अभी तक मिल रहा है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल, हर घर जल एवं अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन हो राहत दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही है। राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। राज्य में अन्त्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 सिलेण्डर मुफ्त दिये जा रहे हैं। यह सुविधा राज्य के 01 लाख 81 हजार गरीब परिवारों को दी जा रही है। एप्पल एवं कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। दालचीनी एवं तिमुर को भी मिशन के रूप में लिया गया है। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अपर सचिव पंचायती राज ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह दानू, संरक्षक गोविन्द सिंह दानू एवं विभिन्न जनपदों से आये ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here