कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का स्वास्थ्य ख़राब,एयर लिफ्ट से मेदांता में कराया गया भर्ती, सीएम ने जाना मंत्री का हाल

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ जाने के कारण उन मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को चिकित्सकों की सलाह पर एयर लिफ्ट कर नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए मंत्री चंदन रामदास का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। आपको बता दे की विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मैक्सअस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी मैक्स अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का हल जाना। वहीं इस बीच चिकित्सकों के परामर्श के बाद मंत्री चंदन रामदास को एयर लिफ्ट कर मैक्स अस्पताल से हायर सेंटर मेदांता अस्पताल ले जाया गया।वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक एवं कैलाश गहतोड़ी आदि भी ने मंत्री चंदन रामदास के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here