25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड देहरादून ऐम्बुलेंस मालिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसिएशन द्वारा आजोजित छबील में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिलाई सर्बत

देहरादून ऐम्बुलेंस मालिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसिएशन द्वारा आजोजित छबील में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिलाई सर्बत

देहरादून ऐम्बुलेंस मालिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसिएशन द्वारा आजोजित छबील में  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिलाई सर्बत

देहरादून, 03 जून, सिखों के 5वें गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर ’’देहरादून ऐम्बुलेंस मलिक एवं चालक वेलफ़ेर एसोसीएशन’’ द्वारा आजोयित छबील कार्यक्रम में सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री, गणेश जोशी पहुंचे। जो कि एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं।
इस अवसर पर सिख समाज ने अरदास की। सभी को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी महाराज को मुगल बादशाह जहांगीर ने 1606 को लाहौर में शहीद कर दिया गया था।

सिर्फ सिख समुदाय के लोगों को ही नहीं वरन सभी को उनकी शहीदी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका इतिहास पढ़ना चाहिए ताकि जीवन में आने वाली किसी भी विषम परिस्थिति में अपने मार्ग से डगमगाएंगे नहीं। कहा जाता है कि, गुरु जी को गर्म तवे पर बैठाकर उन पर गर्म रेत डाला जाता रहा। इसके बावजूद वे शांत रहे। उनका शरीर तप रहा था लेकिन उनका मन अकाल पुरख से जुड़ा हुआ था। हमें भी उनकी तरह ही अडोल रहना चाहिए। उनकी शहादत को लासानी (अनोखी) शहादत कहा जाता है। सिख इतिहास में गुरु अर्जुन देव पहले सिख गुरु हुए। उनकी याद में ही छबील लगाई जाती है। जो जून की गर्मी में मानवता के नाते लोगों को शीतलता प्रदान करने की एक पहल है।
इस दौरान कमली भट्ट, प्रदीप रावत, एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, सचिव प्रमोद थापा, रंजन अरोड़ा, हृदयानंद यादव, उजैर अंजुम शेख, भुपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here