32.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एनीमिया जागरूकता अभियान का किया आगाज

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एनीमिया जागरूकता अभियान का किया आगाज

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  एनीमिया जागरूकता अभियान का किया आगाज

फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉसी) एवं देहरादून आब्सटेट्रिक्स गायनोकॉलोजी सोसिटी द्वारा चलाई गई इस वर्ष की मुहिम ‘नारी स्वास्थ्य में बदलाव’ एवं “स्वस्थ नारी – सुखी नारी” के उद्देश्य से ना ना एनीमिया यात्रा को पांच राज्यों एवं बीस से अधिक शहरों से होते हुए आगामी 40 दिनों के भीतर पूरा किया जायेगा। “नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन बदलाव यात्रा” का उद्देश्य भारत में महिलाओं में एनीमिया के बढ़ते प्रसार की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अभियान का आगाज़ 28 नवंबर 2022 को ऋषिकेश में गंगा आरती से किया गया जहाँ फ़िल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर, राष्ट्रीय अध्यक्ष फॉसी डॉ हृषिकेश पई, देहरादून अध्यक्ष फॉसी डॉ आरती लूथरा, डॉ जया चतुर्वेदी, डीन शैक्षणिक एम्स ऋषिकेश और डॉ राधिका रतूड़ी फॉसी सचिव देहरादून शामिल हुए। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश में महिला स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसका लाभ 200 से अधिक महिलाओं को मिला।

एनीमिया जैसे गंभीर विषय जो की महिलाओं एवं बच्चों में ख़राब स्वास्थ्य का प्रमुख कारण है पर चर्चा करने के लिए देहरादून आब्सटेट्रिक्स गायनोकॉलोजी सोसिटी ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड ने किया। इस अवसर पर श्री धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड, श्री सुनील उनियाल, महापौर देहरादून, श्री अनिल रतूड़ी, पूर्व डीजीपी, उत्तराखंड, श्रीमती राधा रतूड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उत्तराखंड भी उपस्थित रहे।

फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉसी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हृषिकेश पई के गतिशील नेतृत्व में 37000 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ काम कर रहे हैं। डॉ. आरती लूथरा फॉसी अध्यक्ष देहरादून, डॉ. राधिका रतूड़ी फॉसी सचिव देहरादून के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. ज्योति शर्मा मुख्य संरक्षक, डॉ जया चतुर्वेदी, डीन शैक्षणिक एम्स ऋषिकेश, डॉ ऋषिमा पाई, डॉ नंदिता पल्शेत्कर और बैठक में देहरादून सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुमन सेठी, डॉ. अन्नू धीर, डॉ. आशा रावल, डॉ चंद्र पंत, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ मीनू वैश, डॉ रीना आहूजा, डॉ नीना चौरसिया, डॉ विदुषी ज्याला, डॉ अलोक आहूजा, डॉ अलोक सेमवाल एवं डॉ गौरव लूथरा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों और स्कूल के प्रधानाचार्यों का एक शानदार जमावड़ा था। बैठक में श्रीमती प्रेमलता बौराई प्रधानाचार्य GGIC, श्रीमती नीलू खन्ना डीन आसरा ट्रस्ट, डॉ. अजय खन्ना आईएमए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. डीडी चौधरी आईएमए उत्तराखंड राज्य सचिव, जैसे वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here