25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड चुनवी बिगुल :उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी वर्ष 2022के चुनाव कीअधिसूचना जारी

चुनवी बिगुल :उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी वर्ष 2022के चुनाव कीअधिसूचना जारी

चुनवी बिगुल :उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी  वर्ष 2022के  चुनाव कीअधिसूचना  जारी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी वर्ष 2022के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आज दोपहर क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि क्लब की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी को चुनने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है।
साथ ही उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 21 दिसंबर, 2021 को प्रातः 11.30 बजे से 2.30 तक और 22 दिसंबर को 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। 22 दिसंबर, 2021 को ही प्रातः 11.30 बजे से 2.30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांचोपरान्त क्लब के सूचना पट्ट पर प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जायेगी।

24 दिसंबर, 2021 को नाम वापसी प्रातः 11.30 बजे से 1 बजे तक होगा। उसके उपरांत शाम 7 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा की जायेगी।
श्री भण्डारी ने बताया कि मतदान 29 दिंसबर, 2021 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और 3 बजे से परिणाम की घोषणा तक होगा।
इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला व लक्ष्मी बिष्ट मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here