28.5 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर सीएम ने की ये घोषणाएं , आंदोलनकारियों को दी सौगात जानिए —

उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर सीएम ने की ये घोषणाएं , आंदोलनकारियों को दी सौगात जानिए —

उत्तराखंड स्थापना दिवस  के मौके पर  सीएम ने  की ये घोषणाएं , आंदोलनकारियों को दी सौगात जानिए —

उत्तराखंड राज्य के 21 वीं स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का पूरा खजाना ही खोल दिया। तो साथ ही वहीं,मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को भी बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की तरफ बढ़ रहा है और केंद्र सरकार का इसमें पूर्ण रूप से सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना यह है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास हो सके। सीएम धामी ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए।जिससे पहाड़ी दूरस्त क्षेत्रों में भी विकास हो सके।
सीएम द्वारा की गयी ये घोषणाएं–
– उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा। जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया। वहीं, जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है।
– राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू होगी।

– गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।

– राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
– जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

– प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी।
– सेवा का अधिकार अधिनियम  में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।
– राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा।
– 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि दी जाएगी।
– 11 से 18 साल की छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थय जांच व 104 पर निःशुल्क परामर्श।
– देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
– पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here