25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home 2022 विधानसभा चुनाव कांग्रेस के विधायक भी होंगे भाजपा में शामिल ! निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा बीजेपी का दमन

कांग्रेस के विधायक भी होंगे भाजपा में शामिल ! निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा बीजेपी का दमन

कांग्रेस के विधायक भी होंगे  भाजपा में शामिल ! निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा  बीजेपी का दमन

चुनावी वर्ष में बीजेपी ने कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी शुरू कर दी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव आगामी साल 2022 में है। कांग्रेस के एक विधायक शनिवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार के बाद भाजपा में शामिल होने वाले यह दूसरे विधायक हो सकते हैं। भाजपा के दिल्ली सूत्रों के मुताबिक , इस विधायक की पार्टी हाईकमान के नेताओं से गुपचुप मुलाकात हो चुकी है।
उन्हें फिलहाल दिल्ली में ही मौजूद रहने को कहा गया है।ये भी माना जा रहा है कि आलाकमान से मंजूरी मिलते ही उन्हें दल में शामिल कर लिया जा सकता है। विपक्षी विधायकों और नेताओं को अपने साथ लाकर भाजपा प्रदेश में जनता की रीति-नीति को लेकर सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रही है।

वहीं सूत्रों ने बताया कि भाजपा की तरफ रुख करने वाले कांग्रेस के यह विधायक गढ़वाल मंडल से हैं। सूत्रों का यह भी कहना का जिस विधानसभा सीट से यह विधायक हैं, वहां भाजपा की स्थिति ठीकठाक बताई जाती है। साथ ही कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों से भी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का संपर्क बताया जा रहा है।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के 11 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था । इनमें नौ विधायकों ने तब तत्कालीन सीएम हरीश रावत सरकार के विरुद्ध खुलेआम बिगुल फूंका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here