कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पेगासस मामले ने देश की राजनीति गलियारों में भूचाल सा ला दिया है। इस प्रकरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश के कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मीडिया से बातचीत दौरान के कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के पेगासस मामले में कांग्रेस पर किए गए हमले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का वक्तव्य उनकी इस मामले में जानकारी को दर्शा रहा है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि एक ओर तो केंद्र सरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उच्च पदों पर बैठे 40 व्यक्तियों की जासूसी साफ्टवेयर कंपनी पेगासस के जरिये से करावा रही है, दूसरी तरफ सीएम कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहा कि केंद्र सरकार को पूरे मामले की जांच बैठाने से कतराने का कारण साफ करनी चाहिए। इस मामले से जनता प्रभाहीन है। इस पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए। लोकतंत्र और संविधान की हत्या की इस साजिश का कांग्रेस पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को कांग्रेसजन राजभवन में कूच करेंगे।