24.6 C
Dehradun
Wednesday, April 16, 2025
Google search engine

हेली सेवा के नाम पर साइबर ठग गिरफ्तार

हेली सेवा के नाम पर साइबर ठग गिरफ्तार
केदानाथ धाम दर्शन के लिए हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नीरज कुमार निवासी ग्राम पोक्सी, पोस्ट केसोरी, थाना पकरीबरवां, जनपद नवादा, बिहार के रूप में हुई।
ठग के खिलाफ देश के अलग-अलग थानों में 21 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। गिरोह के दो सदस्य सन्नी राज निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, पोस्ट पन्हेसा, थाना शेखोपुर सराय, जनपद शेखपुरा, बिहार और बाबी रविदास निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, पोस्ट पन्हेसा, थाना शेखोपुर सराय, जनपद शेखपुरा, बिहार को एसटीएफ ने कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किया था।
हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया है। ठग के खिलाफ देश के अलग-अलग थानों में 21 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!