25.4 C
Dehradun
Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव मिले बागेश्वर के जोशीगांव में

मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव मिले बागेश्वर के जोशीगांव में

मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव मिले बागेश्वर के जोशीगांव में

बागेश्वर। जोशीगांव निवासी गोविंद सिंह बिष्ट का मकान गांव के अन्य मकानों से हटकर था। दो साल पहले यह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया था। गोविंद सिंह के परिवार ने यह मकान छोड़ दिया था। करीब दो साल से इस मकान में भूपाल राम परिवार सहित रहने लगा था। गांव के अन्य मकानों से करीब सौ मीटर की दूरी पर होने से इस मकान की ओर गांव के लोगों की आवाजाही कम थी। बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोग इस मकान के पास से गुजरे तो उनको बदबू महसूस हुई। इसकी चर्चा गांव में हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। कमरों से बदबू आ रही थी। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और जब पुलिस पहुंची तो घर से तीन बच्चों समेत चार शव बरामद हुए। संवाद
लकड़ी के बर्तन, ढोल, दमाऊ बनाने का काम करता है भूपाल बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में बृहस्पतिवार शाम एक मकान से एक विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के आधार पर पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here