21.4 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

देहरादून :अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा भीषण हादसा , 2 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

प्रदेश की राजधानी देहरादून से एक दुखदाई सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये दुर्घटना थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है , कि यहां पर एक कार पेड़ से टकरा गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हादसा कितना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेंले लिया और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आपको पूरी घटना क्रम के बारे में बताते हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा दोपहर करीब दो बजे का बताया जा रहा है। जहां देहरादून निवासी एक ही परिवार के लोग रायपुर थानो जौलीग्रांट से होकर भानियावाला आ रहे थे। कार में कुल 6 लोग सवार थे। इस दौरान कार जंगल के बीच अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नरोत्तम भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट, कीर्ति राम भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट के रूप में हुई है। वहीं मृतको की पहचान विनोद भट्ट और मदन मोहन भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस भीषण हादसे के बाद से परिजनों में शोक पसरा हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!