FADA उत्तराखंड के नए चेयरपर्सन बने हरीश सूरी

उत्तराखंड के ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA ने हरीश सूरी को उत्तराखंड स्टेट चेयरपर्सन नियुक्त किया है।हरीश सूरी देहरादून प्रीमियर मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी के पास M&M, Hyundai, Tata Motors और Skoda समेत कई प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की डीलरशिप है।FADA ने इसे संगठन में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ बताया है। नई जिम्मेदारी के साथ हरीश सूरी उत्तराखंड में ऑटोमोबाइल डीलर्स से जुड़े मुद्दों और उद्योग से संबंधित गतिविधियों में FADA का प्रतिनिधित्व करेंगे।वहीं, FADA ने अगस्त 2026 के उत्तराखंड वाहन रिटेल डेटा भी जारी किया है। हरीश सूरी ने अपनी प्राथमिकताओं में ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ बेहतर समन्वय, सड़क सुरक्षा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया है।हरीश सूरी FADA उत्तराखंड चेयरपर्सन ने कहा मुझे तीसरी बार FADA उत्तराखंड का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी मिली है। FADA देश की ऑटोमोबाइल डीलर्स की सबसे बड़ी संस्था है। मेरा फोकस मुख्य रूप से तीन चीजों पर रहेगा—पहला, RTO और ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ बेहतर समन्वय, ताकि डीलर्स की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके।
दूसरा, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सेफ्टी को और बेहतर करना और डीलर्स के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करना। तीसरा, ऑनलाइन सिस्टम को और सरल एवं प्रभावी बनाना। आज रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जैसी कई प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। उत्तराखंड में भी करीब 90 प्रतिशत प्रक्रिया ऑनलाइन है। जो बाकी समस्याएं हैं, उन्हें समझकर सरकार के सामने रखा जाएगा और समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here