कोहरा बना वाहन चालकों के लिए चुनौती

देहरादून। प्रदेश में छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है।
बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here