25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड हरिद्वार के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अंबरीश कुमार नहीं रहे , आज किया जायेगा अंतिम संस्कार

हरिद्वार के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अंबरीश कुमार नहीं रहे , आज किया जायेगा अंतिम संस्कार

हरिद्वार के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अंबरीश कुमार नहीं रहे , आज किया जायेगा अंतिम संस्कार

हरिद्वार में पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता अंबरीश कुमार का रात्रि के समय निधन हो गया है।कुमार के निधन से उनके चाहने वालों को बहुत बड़ा झटका लगा है। उनका राजनीतिक जगत मे एक लंबा इतिहास रहा है,अपने मित्रों के लिएजान देने वाले कांग्रेसी नेता अंबरीश कुमार प्रदेश विधानसभा मे सर्व श्रेष्ठ विधायक का भी पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है, अंबरीश कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था ।पूर्व विधायक ज्यादा समय से बीमार चल रहे थे तथा लगभग दो माह मैक्स अस्पताल में भी भर्ती रह थे। देर रात कुमार ने अंतिम सांस ली, आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। और उनका पार्थिव शरीर पांच तत्वों में विलिन हो जायेगा। वहीं उनके निधन से कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here