25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home दिल्ली युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर धर्मांतरण का आरोप

युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर धर्मांतरण का आरोप

युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर धर्मांतरण का आरोप

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शादी का झांसा देकर 25 साल की युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ दिल्ली में दुष्कर्म किया, बल्कि बुलंदशहर ले जाकर भी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लगातार अपना धर्म कबूल करने और रीति रिवाजों के अनुसार शादी की बात करता था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।15 अक्तूबर को आरोपी पीड़िता को घर मिलाने ले गया। यहां उसने धर्म बदलकर शादी करने के लिए कहा। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बुलंदशहर ले गया। यहां उसके साथ एक अन्य युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को घर लाकर छोड़ दिया गया। काफी दिनों तक पीड़िता शादी के लिए आरोपी से कहती रही, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।यहां एक अन्य आरोपी ने भी उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार अपना धर्म कबूल करने और रीति रिवाजों के अनुसार शादी की बात करता था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बुलंदशहर का युवक हथियारों का सप्लायर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता के पड़ोस में दूसरे समुदाय का आरोपी युवक रहता है। वर्ष 2017 में आरोपी की पीड़िता से दोस्ती हुई। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां उसकी मर्जी के खिलाफ पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अगस्त में आरोपी ने दोबारा यही हरकत करने का प्रयास किया तो पीड़िता ने उसे रोक लिया। इस पर आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो दिखाए। बाद में उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here