29.7 C
Dehradun
Thursday, April 10, 2025
Google search engine

एचसीसी के सुपरवाइजर ने फंदा लगा कर की खुदखुशी

उत्तराखण्ड राज्य से दुखद खबर सामने आ रही है। ताजा मामला गोपेश्वर का है। यहां जोशीमठ विकासखंड सेलंग गांव में जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही एचसीसी के सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
तो वहीं जानकारी के मुताबिक , मृतक युवक 22 वर्षीय दीपू कुमार सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह सरफरा आंचल बरौली जिला गोपालगंज का निवासी था। वह एचसीसी कम्पनी में सुपरवाइजर पद पर तैनात था। वहीं मृतक दीपू के साथियों ने बताया कि जब उन्होंने शनिवार की रात को उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दीपू को छत पर रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया। जिसके बाद रात्रि करीब 9 बजकर 30 मिनट पर एचसीसी प्रशासनिक अधिकारी केवी सिंह ने जोशीमठ पुलिस को घटना की दी। जिस पर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले का पंचनामा कर दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस को खुदखुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!