23.1 C
Dehradun
Monday, May 5, 2025
Google search engine

पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार,मामला दर्ज

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर दिया। इससे पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने पीडि़ता की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना ट्रांजिट कैंप के वार्ड 9 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह वर्ष 2014 में अनूप सक्सेना के साथ हुआ था। वर्तमान में उसके नौ और सात वर्ष के दो बच्चे हैं।
महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है ओर जुआ खेलता है। जुआ और शराब की लत के कारण दो मकान बेच चुका है। घर में कोई खर्चा नहीं देता। आरोप है कि आये दिन मारपीट करता है। महिला ने तहरीर में बताया कि पति ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दायें हाथ में चोट आयी है। पीडि़ता ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!