24.7 C
Dehradun
Tuesday, April 8, 2025
Google search engine

पौड़ी जनपद के चौबट्टाखल में महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला. दहशत में ग्रामीण —

पौड़ी गढ़वाल – उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदारों हमले कई बार सुनने को मिलते है जिसके चलते लोगों में दहशत बनी रहती है।इस प्रकार की घटनाये उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सुनने व देखने को मिलती है। एक ऐसी अप्रिय घटना जनपद पौड़ी गढ़वाल से आ रही है। जिला पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखल में गुलदार ने 55 वर्षीय गोदाम्बरी देवी को अपना निवाला बना दिया।। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 10:00 बजे की है।जब गुलदार ग्रामीण इलाके में घुसा और गोदाम्बरी देवी को अपना शिकार बनाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार गांव के आसपास ही घूमता हुआ दिखाई दे रहा है और वह अब और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। घटना सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है जब गोदाम्बरी देवी गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में काम कर रही थी। इसी बीच महिला को अकेला देख गुलदार ने घात लगाई और उस पर हमला कर दिया। हमले में गोदाम्बरी देवी का चेहरा गुलदार ने बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। वहीं गुलदार के हमले के पश्चात् गोदाम्बरी देवी ने शोर मचाया। शोर मचाते हीआसपास के ग्रामीणों ने गुलदार को भगाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद भी खूंखार आदमखोर गुलदार वहां से नहीं टस से मस नहीं हुआ और हमले में गोदाम्बरी देवी की मौत हो गई। काफी हो शोर मचाने के बाद गुलदार मृतक महिला का शव को छोड़कर झाड़ियों की और चला गया। वन विभाग को इस घटना क्रम की सूचना दे दी गई है।अब गुलदार के हमले के बाद से ग्रामीण लोगों में काफी आक्रोशित हैं उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगवाने की मांग कियी हैं।साथ ही आदमखोर गुलदार के चहलकदमी से ग्रामीणों मई दहशत का माहौल बना हुआ है।

rachna rawat

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!