32.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ लगातार चला रही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ लगातार चला रही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ  लगातार  चला रही स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

हिंदुस्तान की अंतिम नगरपालिका कहे जाने वाली नगर पालिका परिषद जोशीमठ के द्वारा लगातार सफाई अभियान कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है.जिसके चलते आजकल अंतिम पालिका जोशीमठ के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद जोशीमठ को मुख्य सचिव महोदय उत्तराखंड के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चमोली के निर्देशानुसार मुख्य यातायात मार्गों पर बिखरे हुए कूड़े करकट एवं प्लास्टिक को हटाने के निर्देश जारी कर दिये गये थे।

जिस कारण आजकल कई दिनों से लगातार पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम तेजी से चल रहा हैं, आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य बद्रीनाथ मार्ग से औली सड़क के किनारे बिखरे प्लास्टिक कूड़ा एवं अजैविक कूड़े को पर्यावरण मित्रों एवं भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस  के जवानों द्वारा उठाया गया।वहीं आजादी का अमृत महोत्सव में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान भी शामिल होते हुए देखे गए। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने उक्त कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया।

जिसमें भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने मिलकर इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा जगह-जगह बिखरे हुए कूड़े को भी साफ किया गया। जिसको देखते हुए स्थानीय नगर वासियों ने नगर पालिका प्रशासन की टीम से लेकर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान का धन्यवाद व्यक्त किया , कहा की इस प्रकार के अभियान कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए, वही पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र पवांर का कहना है कि मैं भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, और कहा की सबसे बड़ा योगदान तो हमारे पर्यावरण मित्रों का है जोकि लगातार सफाई का कार्यक्रम कर रहे हैं, और पूरे नगर को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं, आप तस्वीरों में देख सकते हैं की किस प्रकार से पर्यावरण मित्र से लेकर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान सफाई अभियान कार्यक्रम चला रहे हैं और नगर को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here