32.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home 2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्योति रौतेला को मिली

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्योति रौतेला को मिली

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्योति रौतेला को मिली

उत्तराखंड :

आपको बता दे कि प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य कुछ दिन पहले कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी जिसके बाद से ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का पद खाली चल रहा था। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज बुधवार की देर शाम कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 महिलाओं को पदाधिकारी बनाया है। नव नियुक्त महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला लैंसडोन विधानसभा से दावेदार भी थीं जहां से अब अनुकृति गुसाईं को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस हाईकमान ने आज बड़ा फैसला लेते हुए ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की अधिकारिक घोषणा कर पत्र जारी किया है।इसके साथ ही कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी पदों के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र भी जारी कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here