
मध्य प्रदेश से एक बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षी की युवती को ग्वालियर में किडनैप करके करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाया गया। इस दौरान युवती के साथ लगातार दुष्कर्म जैसा घिनोना अपराध किया गया। बता दे की इस घटना को एक 55 वर्ष के अधेड़ व्यक्ति ने अंजाम दिया। दो दिन पहले यह युवती किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर बेरासिया पहुंची । यहां पर युवती ने पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है।
युवती के गायब होने की दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट–
बेरासिया पुलिस थाने में 14 सितंबर को इस पीड़ित युवती के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी थी कि अचानक युवती खुद थाने पर पहुंच गई। बेरासिया थाने में जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह के मुताबिक युवती की शादी बेरासिया में रहने वाले युवक से हुई है। 11 सितंबर को वह नरसिंहपुर जिला स्थित अपने मायके जाने के लिए यहां से निकली। बस स्टैंड के पास उसे आरोपी अशोक अपनी कार के साथ मिला जो ग्वालियर का रहने वाला है। उसने युवती को लिफ्ट देने की बात कही और कार में बैठी एक अन्य युवती को अपना रिश्तेदार बताया। साथ ही यह भी बताया कि उसकी रिश्तेदार का घर भी नरसिंहपुर में ही है।
तो वहीं एसआई सिंह के अनुसार आरोपी अशोक ने युवती से कहा कि वह नरसिंहपुर की ओर ही जा रहा है और उसे भी वहां छोड़ देगा। इसके बाद अशोक की एक अन्य रिश्तेदार भी कार में सवार हो गई। वहीं महिला का दावा है कि नरसिंहपुर उतारने के बजाए अशोक उसे लेकर अपने घर ग्वालियर चला गया। जहां पर उसने युवती को बंधक बना लिया। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो अशोक और उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की। एसआई सिंह ने बताया कि महिला का दावा है कि इसके बाद अशोक लगातार उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। एसआई सिंह के अनुसार युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक और उसके अन्य रिश्तेदारों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।