25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड मेयर ने दोनों कालोनी के जोड़ने वाले लिंक मार्ग का किया शुभारंभ

मेयर ने दोनों कालोनी के जोड़ने वाले लिंक मार्ग का किया शुभारंभ

0
मेयर ने दोनों कालोनी के जोड़ने वाले लिंक मार्ग का किया शुभारंभ

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने रम्पुरा से प्रीत विहार को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस सड़क का हॉट मिक्स निर्माण कार्य किया जा रहा है।
प्रीत विहार से रम्पुरा को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। मेयर ने इस सड़क को हॉट मिक्स बनाने की घोषणा की थी।मेयर ने रम्पुरा से पंचवटी कालोनी प्रीत विहार तक सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप करने के निर्देश भी दिये। निर्माण से प्रीत विहार और रम्पुरा के बीच आवागमन सुलभ होगा और हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि उन्होंने जनता से जो भी वायदे किये थे उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश की गयी है। अधिकांश वायदे पूरे हो चुके हैं। उन्होंनें विकास कार्यों को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने की पूरी कोशिश की गयी है। मेयर ने कहा कि सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के काम कराये हैं। जिस भी वार्ड से समस्या लेकर लोग उनके पास आये उस समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया।
इस मौके पर उत्तम दत्ता राम प्रकाश गुप्ता, पार्षद सुशील यादव, चंद्रसेन कोली,छेदा लाल पाल, रतन लाल पाल, नीरज गुप्ता,डाल चन्द राजपूत, चंद्रपाल कोली, डॉ महेश कोली, बूटा सिंह,भीम सेन गुप्ता, धनश्याम कोली आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here