भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक

एंकर – भाजपा मुख्यालय में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक हुई।बैठक में प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता  सविंद पात्रा  एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय उपस्थित रहे। इस बार देश का 75 वा स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक की गई। देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा ।

13 अगस्त को प्रदेश में 230 मी लम्बे तिरंगे झंडे के साथ यात्रा निकाली जाएगी।हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा ने 12लाख झंडे बनवाए है। बैठक के पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, तिरंगा विक्रय केंद्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उद्घाटन किया। हर घर तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here