18.3 C
Dehradun
Saturday, October 19, 2024

नूपुर डांस अकैडमी ने मनाया रंगोत्सव 2022

 

 

नूपुर डांस अकैडमी द्वारा हर वर्ष की भांति होली पर्व के अवसर पर रंगोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों के होली पर्व के लोक नृत्य व लोग गीत प्रस्तुत किए गए। इन सबके समावेश से रंगों की इंद्रधनुषी छटा बिखरी।

 

कार्यक्रम का उद्धघाटन नूपुर डांस अकैडमी की निर्देशक एडवोकेट नूपुर गुप्ता, एकेडमी के चीफ कोरियोग्राफर इंजीनियर आराध्य कुमार, मंजेश कुमारी, सीता देव, राखी वर्मा व मंजरी सक्सेना ने दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात एकेडमी की कार्यकारिणी द्वारा वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया। होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिप्रा नरगास द्वारा कविता फागुन प्रस्तुत की गई।

इसके बाद राखी वर्मा द्वारा होली मैशअप पर सुंदर नृत्य किया गया। फिर तनु प्रिया सिंह द्वारा राजस्थानी नृत्य ‘मेरे पेट में हो गई गुड गुड’ पर मजेदार नृत्य पेश किया गया। रूबी जेम्स द्वारा ब्रज भाषा में होली का लोकगीत ‘नशे में होली कैसे खेलूं देवरिया के संग’ सराहा गया। मंजरी सक्सेना द्वारा तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिखा अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत चुटकुले जोक्स पर सब हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इस होली के माहौल में रितिका देव द्वारा सुंदर होली नृत्य जहां-जहां राधे वहां आएंगे बिहारी प्रस्तुत किया गया। इशिता गोदियाल द्वारा होली के दिन दिल खिल जाते हैं पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। सीता देव द्वारा गढ़वाली होली नृत्य ‘ऐ ऐगी होली’ ने तो समा बांध दिया। एकता गुप्ता ने राजस्थानी लोक गीत ‘होरिया में उड़े रे गुलाल’ पर मदमस्त करने वाला नृत्य पेश किया। मंजेश कुमारी द्वारा राजस्थानी होली गीत प्रस्तुत किया गया। ईशावी वर्मा ने राजस्थानी गीत औ रंग रे भाया गीत पर उमंग भरा नृत्य प्रस्तुत किया। वंदना गुप्ता द्वारा होली का रोचक संस्मरण सुनाया गया जिसे सुनकर सभी लोग होली के रंग में रंग गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में एकेडमी की निदेशक नूपुर गुप्ता द्वारा सुंदर नृत्य ‘रंग दिया तेरा रंग, हो गई बस तू ही तू, दिलदारा दिलदारा’ पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकेडमी के निदेशक एडवोकेट नूपुर गुप्ता ने कहा कि होली भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह त्यौहार भगवान नरसिंह द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा का व अच्छाई पर बुराई की विजय के साथ-साथ भक्तों के प्रति भगवान के अनुराग वह उनकी रक्षा करने का भी प्रतीक है। प्रत्येक प्रदेश में अलग-अलग रंग में मनाई जाती है जैसे ब्रज की लठमार होली, राजस्थान की फूलों वाली होली, आदि। यह त्योहार राधा कृष्ण के दिव्य प्रेम भरी होली व उसकी उमंग को दर्शाता है।

 

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर आराध्य कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में राखी वर्मा द्वारा सभी अतिथि जनों व मीडिया बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में ईशावी वर्मा, अनिल गुप्ता, श्रद्धा थपलियाल, बाला गोयल, वर्षा जेम्स, अनीता गुप्ता, शशि गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!